गाजीपुर, अप्रैल 1 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब यह कार्य 1 अप्रैल की जगह 4 अप्रैल तक पूरा किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने इस संबंध में सभी जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को आदेश जारी किया है। गाजीपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भी यह आदेश प्राप्त हो चुका है। मूल्यांकन का कार्य पहले 1 अप्रैल को समाप्त होना था, लेकिन इस तिथि तक सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं हो सका। इसका मुख्य कारण मूल्यांकन अवधि के दौरान ईद-उल-फितर और रामनवमी की दो छुट्टियां थीं, जिससे तीन कार्य दिवस कम मिले। इसको देखते हुए, जिला विद्यालय निरीक्षकों ने माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव से मूल्यांकन की अंतिम तिथि तीन दिन बढ़ाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.