चार अप्रैल को होगा कलेक्ट्रेट बार संघ का चुनाव
बलरामपुर, मार्च 26 -- बलरामपुर। कलेक्ट्रेट बार संघ के वार्षिक चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है, जिससे संभावित प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के बीच जनसंपर्क तेज कर दिया है। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष हरिराम पांडे के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया 28 और 30 मार्च को संपन्न होगी। 30 मार्च को ही दोपहर 3 से 4 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 1 अप्रैल को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। मतदान 4 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक होगा। उसी दिन शाम 4 बजे से मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.