चार अप्रैल को निकलेगा नगर भ्रमण और शोभायात्रा
सोनभद्र, मार्च 29 -- देवकली। श्री हरि चर्चा आश्रम मां भीमादेवी नवदुर्गा मानस मन्दिर (संघत) भीमापार में चार अप्रैल से अखण्ड श्रीरामचरित मानस पाठ चलेगा। इसकी जानकारी आयोजक आचार्य राजकुमार पाण्डेय ब्यास ने दी। उन्होने बताया कि निर्धारित तिथि को नगर भ्रमण, शोभायात्रा श्रीरामदरबार झांकी, आरती प्रसाद वितरण रात आठ बजे तक चलेगा। पांच अप्रैल को हवन पूजन समापन का कार्यक्रम निर्धारित है। उन्होने श्रद्धालुओं से शोभायात्रा में शामिल होने के लिए अपील किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.