फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 28 -- फर्रुखाबाद। टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने शनिवार को यहां एक गेस्ट हाउस में बैठक के दौरान चार अप्रैल को दिल्ली में होने वाली रैली को लेकर रणनीति तैयार की। इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष को अवगत कराया गया कि प्रत्येक ब्लाक से एक बस की व्यवस्था की गयी है। जनपद से करीब 700 शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। इस बैठक में शिक्षक नेता राजकिशोर शुक्ल, अनुराग पाठक, अवनीश चौहान, अमन कुमान, बबिता, सत्यभामा राठौर, अनुपम मिश्रा, प्रतिमा चौहान, अलका देवी, सुशील मथुर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...