बरेली, मार्च 16 -- आंवला। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक रामनगर की बैठक मांडलिक मंत्री मुकेश सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष शिव स्वरूप शर्मा ने संघ की गतिविधियों की जानकारी दी। बताया गया कि संगठन ने चार अप्रैल को दिल्ली में महारैली की घोषणा की है। इसे सफल बनाने के लिए सभी प्राथमिक शिक्षक जुट जाएं। जिला कोषाध्यक्ष अजरार हुसैन आगा, आईटी सेल जिला अध्यक्ष शशि भूषण कश्यप ने महारैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। संचालन वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र गुप्ता ने किया। यहां अध्यक्ष हरिओम सिंह राठौर, जिला उपाध्यक्ष अक्षय कुमार, तहसील अध्यक्ष आलोक कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...