बदायूं, अप्रैल 6 -- हाईकोर्ट के रजिस्टार जनरल मनजीत सिंह के द्वारा जारी सूची में चार अपर जिलाजज समेत 10 अन्य न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण हुये हैं। इसके अलावा अन्य जनपदों से स्थानांतरण होकर आए इतने ही न्यायिक अधिकारी कार्यभार ग्रहण करेंगे। रविवार को जारी आदेश के अनुसार अपर जिला जज सौरभ सक्सेना का बदायूं से श्रावस्ती, अपर जिला जज मिर्जा जीनत का बदायूं से सहारनपुर, अपर जिला जज शिवकुमारी का बदायूं से मुजफ्फरनगर तथा अपर जिला जज पूनम सिंघल का तबादला बदायूं से गाजियाबाद किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कोमल श्रीवास्तव का बदायूं से अलीगढ़ ट्रांसफर हुआ है ।इसके साथ ही सिविल जज सीनियर डिवीजन पंकज पाण्डेय का बलिया, सिविल जज जूनियर डिवीजन राखी भदौरिया का ललितपुर , जेएम रोहिणी उपाध्याय का बुलंदशहर, अपर सिविल से जूनियर डिवीजन पिंकी वर्म...