अमरोहा, अप्रैल 17 -- एसपी लखन सिंह यादव के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को अलग-अलग थाना पुलिस ने चार अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की। एसपी ने बताया कि अभियान के क्रम में अमन पुत्र प्रमोद सिंह निवासी गांव चुचैलां कलां थाना मंडी धनौरा, रितिक पुत्र सतवीर निवासी गांव बरखेड़ा सादात थाना नौगावां सादात, मोहम्मद तालिब पुत्र इदरीश निवासी मोहल्ला हाता कस्बा व थाना नौगावां सादात तथा जिंकल मान पुत्र सतेंद्र निवासी गांव उक्सी थाना अमरोहा देहात के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.