मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के सीनेट हॉल में शनिवार को सीनेट की बैठक हुई। अध्यक्षता कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने की। बैठक में चार अधूरे कॉलेजों को संबद्धन देने पर जबर्दस्त हंगामा हुआ।विधान पार्षद प्रो. संजय कुमार सिंह ने इसका विरोध किया। उन्होंने पूछा कि जब कॉलेज मानक को पूरा नहीं कर रहे हैं तो उन्हें संबद्धन कमेटी की बैठक में कैसे पास किया गया? सीनेट में पास कराने के लिए क्यों लाया गया? कुलपति ने कहा कि जब कॉलेज मानक पूरे कर लेंगे तब उन्हें संबद्धता दी जायेगी। इसपर भी विधान पार्षद नहीं माने और कहा कि यह गलत है। इन कॉलेजों को संबद्धन से बाहर रखा जाये। दूसरे सदस्यों ने भी इसका विरोध किया। जिन अधूरे कॉलेजों को संबद्धन देने का प्रस्ताव रखा गया था, उनमें रंजीत कुमार प्रकाश डिग्री कॉलेज, अबुल कलाम डिग्री ...