चार अज्ञात पर जानलेवा हमला और छिनैती का मुकदमा दर्ज
हरदोई, मई 24 -- पिहानी, संवाददाता। दुकान बंद करके घर जा रहे एक युवक को रास्ते में चार अज्ञात लोगों ने रोकने का प्रयास किया। न रुकने पर जानलेवा हमला करते हुए पचास हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने घटना के तीसरे दिन युवक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाक्षेत्र के सलेमपुर निवासी रामसूरत ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाते हुए बताया कि 21 मई की रात दस बजे उनका बेटा उमाकांत चठिया तिराहा से दुकान बंद करके बाइक से घर सलेमपुर लौट रहा था। गांव के बाहर चार लोग पहले से घात लगाए बैठे थे। अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा उसके पुत्र की बाइक को रोकने का प्रयास किया गया,बाइक न रोकने से नाराज होकर उनके पुत्र पर जान से मारने की नियत से लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे उसका सिर फट गया और वह नीचे गिर गया। डंडा और नाजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.