चार अक्तूबर को होगी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा
अलीगढ़, सितम्बर 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता यूपीपीएससी की ओर से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2025 चार अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिला प्रशासन को परीक्षा केंद्रों के चयन व व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।चार अक्तूबर को परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। परीक्षा लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या, अलीगढ़, गोरखपुर, कानपुर नगर, मेरठ, झांसी, बरेली, मुरादाबाद, वाराणसी, आगरा में आयोजित की जाएगी। केंद्रों के रूप में केवल उन्हीं विद्यालयों का चयन किया जाएगा, जिनकी क्षमता प्रति केंद्र 384 या 480 अभ्यर्थियों की हो। नए शासनादेश के तहत बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या कोषागार से 10 किलोमीटर की परिधि के नियम को शिथिल करते हुए, केंद्रों के चयन हेतु अधिकतम 30 किलोमीटर की परिधि निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.