चार्ली चैप्लिन द्वितीय राजन कुमार को मंत्री ने किया सम्मानित,
मुंगेर, मार्च 24 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने बिहार दिवस के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुंगेर के प्रसिद्ध कलाकार राजन कुमार को सम्मानित किया। इस सम्मान से मुंगेर में खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यक्रम में कला एवं संस्कृति पवेलियन में चार्ली चैप्लिन द्वितीय के नाम से प्रसिद्ध राजन कुमार विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे। पवेलियन में उनका बड़ा बैनर लगाया गया था, जिस पर लिखा था-अगर आप नहीं हंसते हैं तो समझ लें कि, आपके जीवन का एक दिन व्यर्थ हो गया है, इसलिए हंसें। ज्ञात हो कि, राजन कुमार पिछले 25 वर्षों से महान कॉमेडियन चार्ली चैपलिन के किरदार को जीवंत करते आ रहे हैं। अपने अभिनय से उन्होंने दर्शकों को खूब गुदगुदाया और लोगों ने उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.