वाशिंगटन, सितम्बर 18 -- वॉल्ट डिज्नी के स्वामित्व वाले एबीसी ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि वह अपने लोकप्रिय लेट-नाइट शो "जिमी किमेल लाइव" को अनिश्चितकाल के लिए ऑफ-एयर कर रहा है। यह कदम उस समय उठाया गया जब शो के होस्ट जिमी किमेल द्वारा कंजरवेटिव नेता चार्ली किर्क की हत्या पर की गई टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया। इसके बाद अमेरिकी संचार नियामक संस्था एफसीसी (FCC) के प्रमुख ने डिज्नी को चेतावनी दी। इस फैसले के बाद अमेरिका में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सियासी बहस छिड़ गई है।ट्रंप ने फैसले का किया स्वागत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एबीसी के इस कदम की सराहना की और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "एबीसी को आखिरकार वह हिम्मत दिखाने के लिए बधाई। यह जरूरी था।" ट्रंप ने इसके साथ ही कॉमकास्ट-स्वामित्व वाले एनबीसी से भी मांग की कि वह अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.