महाराजगंज, जुलाई 26 -- फरेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। पीएसएम पीजी कॉलेज आनंदनगर में 102 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन अनुशासित मार्च पास्ट, आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बीच हुआ। शिविर के दौरान कैम्प कमांडेंट कर्नल जयशंकर चौधरी सेना मेडल एवं एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा ने आधारशिला वृद्ध आश्रम का भ्रमण कर वहां रह रहे वृद्धजनों से आत्मीय मुलाकात की। चार्ली कंपनी को ओवरआल चैंपियन व सरदार पटेल बालिका इंका को चैंपियन कालेज का खिताब मिला।समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रबंधक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि एनसीसी का प्रत्येक कैडेट राष्ट्रसेवा को सर्वोपरि माने। इनकी अनुशासन, एकता और राष्ट्रप्रेम ही उसके चरित्र की सबसे बड़ी पहचान है। कैम्प कमांडेंट कर्नल जयशंकर चौध...