चार्ट प्रतियोगिता में अजरा प्रथम, बुशरा और आंचल रहे द्वितीय
मेरठ, सितम्बर 11 -- संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को हिन्दी सप्ताह के चौथे दिन चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत से हुआ। प्रोफेसर सिस्टर क्रिस्टीना ने महादेवी वर्मा की रचना 'मैं नीर भरी दुख की बदली' सुनाकर कार्यक्रम को साहित्यिक रंग दिया। कार्यक्रम में छात्रा अर्पिता ने बताया कि शुक्रवार को हिन्दी साहित्य की प्रसिद्ध कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्मदिन है। इसी अवसर पर हिन्दी सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। चार्ट प्रतियोगिता में छात्राओं ने हिन्दी साहित्य और महादेवी वर्मा से संबंधित विषयों पर आकर्षक चार्ट तैयार किए। प्रतियोगिता में अजरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बुशरा और आंचल संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि खुशी सैनी और सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.