चार्टेड एकाउंटेट बनना चाहती है जनपद टॉपर अक्षिता
शामली, जुलाई 20 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से कक्षा 10वीं के सेकेंड बोर्ड (सप्लीमेंट्री)परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए है। इस परीक्षा में शामली के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा आक्षिता अग्रवाल एवं झिंझाना के सेंटआरसी कांवेट स्कूल की छात्रा कुमकुम ने समान रूप से 98.8 अंक प्राप्त कर जनपद में टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है। इन दोनों छात्राओं ने 500 में से 494 अंक प्राप्त कर जिले में विद्यालयों का नाम रोशन किया है। जबकि इससे पूर्व परीक्षा में अक्षिता ने 96.6 व कुमकुम के 96.8 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। दोनों छात्राएं पूर्व परीक्षा के अंकों से संतुष्ट नहीं थी इसलिए दोबारा परीक्षा देकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।सीबीएसई ने दसवीं में छात्र छात्राओं को अंक सुधार के लिए दोबारा परीक्षा का अवसर प्रदान किया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.