हैदराबाद, नवम्बर 23 -- बेंगलुरु के एक होटल में चालक दल की एक सदस्य (केबिन क्रू मेंबर) के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक चार्टर्ड विमान के पायलट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हालांकि यह घटना 18 नवंबर को बेंगलुरु में हुई थी लेकिन 26 वर्षीय महिला ने शहर के बेगमपेट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के तहत जीरो प्राथमिकी दर्ज की गई। बेगमपेट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि हैदराबाद लौटने के बाद पीड़िता ने यहां घटना की सूचना दी और हमने इस संबंध में मामला दर्ज कर इसे बेंगलुरु के हलासुरु पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया। वे इस मामले की जांच कर रहे हैं। 'जीरो एफआईआर' एक ऐसी शिकायत है ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.