हाजीपुर, मार्च 24 -- चेहराकलां, सं.सू. प्रखंड के बीएन उच्च माध्यमिक विद्यालय सेहान में वाणिज्य संकाय में पढ़ने वाली मुस्कान परवीन ने जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। मुस्कान ने इंटर की परीक्षा में 93.40 यानी 467 अंक लाकर अपने गांव ही नहीं पूरे प्रखंड का मान बढ़ाया है। काफी गरीबी में अपना जीवन गुजर बसर करते हुए पढ़ाई में आसमान छूने वाली मुस्कान चार्टर्ड एकाउंटेंट बनना चाहती है। उसके पिता खाजेचांद छपरा गांव निवासी मो. अब्दुल सलाम आंसारी टॉयर पंचर बनाने का कार्य करते हैं। जबकि उसकी मां सलीमा खातून गृहणी हैं। मुस्कान दो बहन एवं तीन भाइयों में सबसे छोटी है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। मुस्कान इस सफलता का श्रेय अपने माता- पिता के अलावा चाचा ताजुद्दीन उर्फ नेता जी को देती है। मुस्कान 8 से 10 घंटें पढ़ाई करती रही है। स्वध्याय ही उसकी सफलत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.