धनबाद, मार्च 31 -- आईसीएआई (द इंटस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया) धनबाद शाखा की ओर से सोमवार शहर के एलसी रोड में बैंक ऑडिट सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को बैंक ऑडिट के व्यावहारिक पहलुओं, नवीनतम प्रावधानों एवं तकनीकी प्रगति से अवगत कराना था। मुख्य वक्ता दिल्ली के सीए ध्रुव गोयल एवं भागलपुर के सीए प्रतीक खेमका ने विस्तार से विभिन्न जानकारी दी। सीए ध्रुव गोयल ने बैंक ब्रांच स्टैच्यूटरी ऑडिट एवं आईआरएसी नॉर्म्स के प्रैक्टिकल पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। इससे उपस्थित सदस्यों को ऑडिट के दौरान आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों को समझने में सहायता मिली।सीए प्रतीक खेमका ने बैंक ऑडिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं तकनीक के उपयोग पर प्रकाश डालते हुए आधुनिक ऑडिट प्रक्रियाओं में तकनीकी नवाचारों के म...