चार्टर्ड अकाउंटेंट ने पीयर रिव्यूअर्स के नवीनतम प्रावधानों को जाना
प्रयागराज, अगस्त 2 -- भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) की प्रयागराज शाखा की ओर से रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पीयर रिव्यूअर्स के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट ने समकक्ष समीक्षा (पीयर रिव्यू) से जुड़े नवीनतम प्रावधानों, गुणवत्ता मानकों और व्यावसायिक दायित्वों की जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण के प्रथम तकनीकी सत्र में सीए आयुष जैन ने पीयर रिव्यू की प्रक्रिया, समीक्षा के दौरान अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली, प्रतिवेदन तैयार करने की विधि तथा गुणवत्ता प्रबंधन परिपक्वता मूल्यांकन प्रणाली (क्यूएमएम) के महत्व पर जानकारी दी। द्वितीय तकनीकी सत्र में सीए आरके गौर ने व्यावसायिक नैतिक मानकों के अनुपालन तथा तकनीकी एवं व्यावसायिक मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.