रांची, मई 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा झारखंड और बिहार में पहली बार नवउत्तीर्ण चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। करमटोली स्थित सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में नए सीए अपने अभिभावकों के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम का ऑनलाइन उद्घाटन मुंबई से आईसीएआई के केंद्रीय अध्यक्ष सीए प्रसन्ना कुमार डी और उपाध्यक्ष सीए मंगेश पी किनरे ने किया। अपने संबोधन में अध्यक्ष सीए प्रसन्ना कुमार डी ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था के मजबूत स्तंभ हैं, इसलिए उन्हें ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों के साथ कार्य करना चाहिए। वहीं, उपाध्यक्ष सीए मंगेश पी किनरे ने कहा कि यह उपलब्धि केवल विद्यार्थियों की नहीं, बल्कि उन...