चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर पांच सीए सम्मानित
बोकारो, जुलाई 2 -- बोकारो प्रतिनिधि। चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब चास द्वारा लेखांकन, कर परामर्श एवं वित्तीय पारदर्शिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच चार्टर्ड अकाउंटेंटों को सम्मानित किया गया। समारोह में सीए अमोल लक्ष्मीरामका, सीए राजेंद्र प्रसाद गोयंका, सीए अनूप अग्रवाल, सीए गौरव मुरारका तथा सीए रवि अग्रवाल को प्रशस्ति-पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने, वित्तीय अनुशासन स्थापित करने और कर संबंधी जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी सम्मानित सीए को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Gaya News: गया के कारोबार को आर्थिक गति दे रहे चार्टर्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.