चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को बताए वैश्विक बाजार में बढ़ने के तरीके
कानपुर, अगस्त 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए देश और विदेश में तेजी से बढ़ रहे रोजगार और व्यवसाय के अवसर, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी), अकाउंटिंग आउटसोर्सिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और गिफ्ट-आईएफएससी में उपलब्ध संभावनाओं पर सोमवार को विस्तार से चर्चा हुई। आईसीएआई भवन, लखनपुर में आयोजित नौवें आईसीएआई ग्लोबल ऑर्बिट-फ्रॉम जीसीसी टू ग्लोबल लीडरशिप सेमिनार में विशेषज्ञों ने बताया कि छोटे शहरों के चार्टर्ड अकाउंटेंट भी विदेशी कंपनियों के साथ जुड़कर वैश्विक स्तर पर सेवाएं दे सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन आईसीएआई की ग्लोबल ट्रेड एंड सर्विसेज कमेटी ने किया, जबकि मेजबानी सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सीआईआरसी के चेयरमैन सीए अंकुर गोयल ने किया। केंद्रीय परिषद सदस्य व कार्यक्रम निद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.