बांदा, फरवरी 20 -- बांदा। संवाददाता कई वर्षों से जनपद में तैनात अधिकारी को हटाने के लिए नगर विकास मंत्री सहित व प्रमुख सचिव को भाजपा नेता सहित कस्बावासियों ने पत्र लिखा है। ईओ को हटाने व कार्रवाई की मांग की है। कस्बा नगर पंचायत ओरन में चार्ज पाये ईओ इरफानउल्ला को हटाने के लिए शिवम्, अजय, रवि, शिवदत्त, अमित, श्यामजी, कल्लू, सूरजभान व बबलू आदि ने भाजपा नेता मार्तंड प्रताप द्विवेदी के साथ नगर विकास मंत्री व प्रमुख सचिव को पत्र भेजा है। पत्र में कहा कि इरफान उल्ला बीस वर्षों से अधिक समय से विभिन्न विभागों में लाभ के पदो का चार्ज पाये हुये हैं। इनका रवैया भेदभावपूर्ण व भाजपा विरोधी व जातिवादी मानसिकता की सोच रखने वाला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.