चार्ज न देने पर लिपिक को भेजा बीएसए ने नोटिस
हाथरस, जून 19 -- चार्ज न देने पर लिपिक को भेजा बीएसए ने नोटिस -(A) हाथरस। बीएसए कार्यालय में तैनात लिपिक अमरनाथ का मथुरा के लिए शासन स्तर से तबादला हो चुका है,लेकिन अभी तक बाबू ने अपना चार्ज नहीं छोड़ा है। इसे लेकर बीएसए ने लिपिक को नोटिस जारी कर दिया है।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने लिपिक अमरनाथ को नोटिस दिया है कि वह तत्काल से अपना चार्ज लिपिक प्रमोद कुमार को सौंपे। बीएसए ने लिखा है कि सभी पत्रावलियों को संबंधित वरिष्ठ सहायक को सौंपे। लिपिक अमरनाथ के पास विभाग की तमाम महत्वपूर्ण पत्रावली है। यह भी पढ़ें- शिक्षक भर्ती की काउंसिलिंग पत्रावली गायब, वरिष्ठ सहायक पर रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.