महाराजगंज, अप्रैल 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय जनगणना समन्वय समिति की दूसरी बैठक हुई। अब तक किये गये कार्यों का चार्ज अधिकारियों के साथ जनगणना कार्य के संबंध में समीक्षा की गई। आगामी कार्यों के संबंध में चार्ज अधिकारियों को समय से काम पूरा करने का निर्देश दिया गया।उन्होंने कहा कि भारत की जनगणना 2027 पहली बार डिजिटल माध्यम से की जाएगी। जनगणना सीएमएमएस पोर्टल, स्व गणना पोर्टल, मोबाइल ऐप के माध्यम से दो चरणो में किया जाएगा। इसलिए स्व गणना के विषय में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें, ताकि जनगणना में आम लोगों की भागीदारी को बढ़ाया जा सके। अधिक सटीक डाटा प्राप्त किया जा सके। कहा कि जनगणना समस्त शासकीय नीतियों और योजनाओं के निर्माण का आधार हैं। अगले 10 वर्षों तक जनगणगणना के आंकड़े ही सभ...