चार्जिंग स्टेशन से बैटरियां चोरी
नोएडा, जून 17 -- नोएडा। सेक्टर-67 स्थित ई-रिक्शा बैटरी स्वैपिंग स्टेशन से दो बैटरियां चोरी हो गईं। कंपनी के सीनियर एसोसिएट विक्रांत चौधरी ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी कंपनी ई-रिक्शा चालकों को बैटरी लीज पर उपलब्ध कराने का काम करती है। कंपनी का एक चार्जिंग स्टेशन सेक्टर-67 क्षेत्र के मामूरा गांव में है। 14 जून को रंजीत नामक व्यक्ति बैटरी बदलवाने के लिए स्टेशन पर पहुंचा था। आरोप है कि उसने कंपनी की दो बैटरियों से सेल निकालकर उनकी जगह मिट्टी भर दी और बैटरियां लेकर फरार हो गया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.