मुरादाबाद, मई 15 -- मुरादाबाद। ई-चार्जिंग प्वाइंट की समस्या ई बसों के लिए भी है। एक चार्जिंग स्टेशन ही है। अगर संख्या बढ़े तो बसें चलें। छह महीने पहले 30 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित हुई। इनमें से मात्र चार बसों का ही संचालन हो पा रहा है। इस बीच मार्च में चार डबल डेकर बसें भी मिल गईं, जो दो महीने से धूल खा रही हैं। मुरादाबाद डिपो को 30 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गई हैं, जिनमें से 24 बसें डिपो में पहुंच चुकी हैं। इन बसों में 40 सीटें, चार सीसीटीवी कैमरे और सेंसर लगाए गए हैं। इतनी बसों के आने के बाद भी जिले में अभी तक चार्जिंग प्वाइंट नहीं बन सके हैं। एक ही चार्जिंग प्वाइंट से चार बसों को चार्ज किया जा रहा है, जो दिल्ली रूट पर संचालित हैं। इस बीच चार डबल डेकर बसें भी आ गईं हैं। इन बसों का अब तक न रजिस्ट्रेशन हो पाया है और न ही उनके रूट का निर्धारण...