मेरठ, अप्रैल 27 -- जागृति विहार में सोमवार को एक बैटरी की दुकान में चार्जिंग के दौरान धमाका हो गया, जिससे आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार में विनय इलेक्ट्रिकल नाम से दुकान है। दुकान स्वामी अमित त्यागी बैटरियों को चार्ज कर रहे थे। इसी दौरान तेज धमाका हुआ और एक बैटरी फट गई। इसके बाद दूसरी बैटरी में भी ब्लास्ट हो गया। दो धमाकों के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। धमाके के बाद दुकान में आग फैल गई और वहां रखा अन्य सामान और बैटरियां चपेट में आ गई। यह भी पढ़ें- शार्ट सर्किट से मकान व दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती देख पुलिस और फायरब्रिगेड को सूचना दी। मेडिकल थाना पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.