चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, घर के सामान भी जले
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 10 -- अजगरा, हिन्दुस्तान संवाद। लीलापुर थाना क्षेत्र के पूरे नेवाजी (अजगरा) निवासी राम समुझ सरोज ने शनिवार रात में घर में इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग में लगा रखी थी। रात में चार्जिंग के दौरान स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसके बाद आग घर में पहुंच गई। जिससे घरेलू सामान जलने लगे। जानकारी होने पर घर के लोग दौड़े और शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे और आग बुझाना शुरू किया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, आग से घर का हजारों का सामान जल गया। यह भी पढ़ें- चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूली में लगी आग, घर का सामान जला यह भी पढ़ें- हरबर्टपुर में फोम की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.