लखनऊ, मार्च 6 -- आम जनता को होली के पहले मिलने वाली परिवहन निगम की एसी इलेक्ट्रिक बसों की सौगात का सपना अधूरा रह गया। लखनऊ क्षेत्र को मिली18 इलेक्ट्रिक बसें धूल खा रही हैं। इन ई-बसों को होली के पहले लखनऊ से अयोध्या, प्रयागराज, बनारस और गोरखपुर के बीच शुरू होना था। हर रूट पर चार-चार बसें चलाने की तैयारी थी। इसके लिए बसों के ड्राइवर और कंडक्टरों को प्रशिक्षित कर दिया गया। लेकिन चार्जिंग के आभाव में ई-बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि बाराबंकी में चार्जिंग स्टेशन बन रहा है। बिजली विभाग की ओर से 1260 केवीए का कनेक्शन देने में देरी हुई। इस वजह से इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग का सिस्टम तैयार न हो पाने के कारण होली के पहले बसें नहीं चल सकीं। अगले 15 दिनों में चार्जिंग स्टेशन बनने का काम पूरा होने पर ई-बसों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.