चार्जिंग करते स्कूटी में लगी आग, बाइक भी जली
मुजफ्फर नगर, जून 27 -- बुढ़ाना। कस्बे में मकान में चार्ज करते समय स्कूटी में आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से एक अन्य बाइक भी जल गई। कस्बे के मोहल्ला दयानंद नगर में प्रदीप वर्मा पुत्र रूपचंद वर्मा ने रात्रि के समय अपने मकान में स्कूटी चार्जिंग पर लगा रखी थी। स्कूटी में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में पास खड़ी एक बाइक व अन्य सामान भी आग गया। आग की लपटें उठी देख परिजनों की आंख खुल गई। परिजनों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- चार्जिंग करते स्कूटी में लगी आग, बाइक भी जली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.