उरई, मार्च 9 -- उरई। उरई जिला कारागार में बंद सिपाही मीनाक्षी को सोमवार को इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय हत्याकांड के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक खरे की अदालत में पेश किया गया। चार्जशीट दाखिल होने के बाद यह पहली बार है जब मीनाक्षी 90 दिन बाद अदालत में पेशी पर पहुंची। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इससे पहले तीन दफा मीनाक्षी शर्मा की ऑनलाइन पेशी जेल में ही हुई थी। पहली दफा कोर्ट परिसर में पेशी के लिए आई आरोपित महिला सिपाही मीनाक्षी काले कपड़े पहन कर अदालत पहुंची। इस दौरान मीनाक्षी के पिता विपिन शर्मा भी अपनी बेटी से मिलने पहुंचे। पुलिस अभिरक्षा में मीनाक्षी को जिला कारागार से अदालत लाया गया, जहां मामले की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में हुई। गौरतलब है कि कुठौंद थाने में तैनात रहे इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.