नई दिल्ली, जून 17 -- स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में फोन की बैटरी खत्म होना कई बार बड़ी परेशानी बन जाता है। यही वजह है कि पावर बैंक की मांग लगातार बढ़ रही है। खासकर ऐसे पावर बैंक जो कम कीमत में ज्यादा फीचर्स ऑफर करें। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए LYNE Originals ने भारतीय बाजार में अपना नया Startup 87 Power Bank (PowerBox 29 Pro) लॉन्च कर दिया है। इसमें 10,000mAh की बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग, 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और एक साथ कई डिवाइस चार्ज करने की सुविधा दी गई है। खास बात यह है कि इसकी कीमत 2000 रुपए से कम रखी गई है। जानिए नए पॉवरबैंक की कीमत: LYNE Startup 87 Power Bank की कीमत LYNE Startup 87 Power Bank की कीमत भारतीय बाजार में 1,649 रुपए रखी गई है। कंपनी ने जानकारी दी है कि नया पावर बैंक देशभर के प्र...