धनबाद, मार्च 15 -- धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह निगम क्षेत्र के चारों विधानसभा क्षेत्र धनबाद, झरिया, बाघमारा एवं सिंदरी में प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों से आगे रहे। प्राप्त मतों का आकलन करें तो सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में संजीव सिंह को निर्णायक बढ़त है। मुकाबले जैसी स्थिति नहीं है। धनबाद विधानसभा क्षेत्र में झामुमो समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल से संजीव सिंह की करीबी लड़ाई के बावजूद बढ़त है। भाजपा समर्थित संजीव कुमार धनबाद में भी काफी पीछे रहे। यानी धनबाद विधानसभा में भाजपा का वोट बैंक संजीव सिंह को शिफ्ट हुआ। जानकार कहते हैं कि भाजपा के कुछ वोट चंद्रशेखर अग्रवाल को भी मिले। भाजपा समर्थित प्रत्याशी से संजीव सिंह को 56 हजार से अधिक की लीड है। प्राप्त मतों पर गौर करें तो भाजपा समर्थित प्रत्याशी से संजीव सिंह को सबसे ज्यादा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.