एटा, मार्च 31 -- जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में संपर्क मार्गों का जाल बिछाया जाएगा। क्षेत्रीय विधायकों, एमएलसी और आगरा सांसद द्वारा दिए गए 55 सड़कों के प्रस्तावों में से शासन ने 40 महत्वपूर्ण मार्गों को मंजूरी देते हुए बजट आवंटित किया गया है। जिले में विकास की गति को तेज करने के लिए मुख्यमंत्री ने कुल 24.78 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। शासन स्तर से योजना के क्रियान्वयन के लिए पहली किश्त के रूप में 11.90 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। इन 40 संपर्क मार्गों की कुल लंबाई करीब 25.88 किलोमीटर है, जिसमें प्रत्येक मार्ग की लंबाई 500 मीटर से लेकर 1500 मीटर के बीच है। योजना के तहत अधिकांश कच्चे और जर...