मऊ, अप्रैल 11 -- मऊ,संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होने के बाद जिले में 1.97 लाख मतदाता सूची से कम हो गए है। पहले जहां 17.13 लाख मतदाता थे, जो अब 15.15 लाख हो गई है। घटे वोटों ने सियासी हलकों में खलबली मचा दी है। हैरान करने वाली बात यह है कि जिले की सभी चारों विधानसभा सीटों पर एसआईआर में घटे मतदाताओं की संख्या, पिछला चुनाव जीतने के अंतर से कहीं अधिक है। इससे न सिर्फ पुराने चुनावी नतीजों पर चर्चा तेज हो गई है, बल्कि आने वाले चुनावों की रणनीति पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। ऐसे में अब राजनीतिक दलों में भी मंथन और विमर्श शुरू होना स्वाभाविक है। राजनीतिक दिग्गजों को पिछले दिनों मिले कुल मत और विधानसभा वार अब सामने आए कुल मतदाताओं की संख्या को लेकर अंदरखाने में गुणा-गणित की जाने लगी है।विशेष प्...