साहिबगंज, मार्च 7 -- बरहेट l असम के होजोई जिले का विकास चौहान भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए 17 दिनों से पैदल पदयात्रा कर रहे हैं l उन्होंने बताया कि वे सिल्लीगुड़ी से निकलकर चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा दो वर्षों में पूरी करने का लक्ष्य लेकर चले हैं l यात्रा के दौरान वे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाकर आशीर्वाद लेते हैं और लोगों को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करते हैं l शुक्रवार रात को बरहेट स्थित शिवगादी धाम मंदिर पहुंचे थे और शनिवार सुबह शिवगादी धाम से देवघर के लिए रवाना हुए l वहीँ शिवगादी समिति की ओर से विकास को समुचीत व्यवस्था उपलब्ध कराई गई l यहां पहुंचें विकास ने समिति के द्वारा दी गई व्यवस्था पर बताते हुए कहा कि यहां के पवित्र प्राकृतिक छटाओं के मध्य बसे शिव मंदिर की महिमा अति निराली है l और कहा कि यहां ...