दरभंगा, जुलाई 24 -- दरभंगा। नेत्रम फाउंडेशन के संस्थापक राकेश किरण के नेतृत्व में हाल ही में संपन्न हुए अनुगूंज का प्रतिवेदन प्राप्त कर फाउंडेशन के संरक्षक प्रो. जयशंकर झा ने इसे दृष्टि-दिव्यांगों के लिए फाउंडेशन की अनूठी पहल बताई। कहा कि फाउंडेशन बहुत ही कम समय में अपने सार्थक उद्देश्यों की पूर्ति की ओर द्रुत गति से बढ़ रहा है। प्रो. झा ने सामाजिक सरोकार से जुड़े उज्ज्वल कुमार को इस संस्थान के संयोजन का दायित्व सौंपते हुए आजीवन सदस्यों की संख्या में उत्तरोत्तर वृद्धि पर जोर दिया। फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष राकेश किरण ने प्रो. झा को संस्था की आगामी अन्य गतिविधियों की योजनाओं से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: स्कूल में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...