चारों तहसीलों में 3962 अंश निर्धारण की हुई कार्रवाई
सोनभद्र, मई 14 -- सोनभद्र, संवाददाता। खतौनी में अंश निर्धारण कार्य को तेजी से पूर्ण कराने के लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जनपद की सभी तहसीलों में 16 मई तक पांच दिवसीय विशेष अंश निर्धारण अभियान चलाकर ग्रामवार खातेदार एवं सहखातेदारों के मामलों का निस्तारण किया जा रहा है। इस दौरान तीसरे चारों तहसीलों में मिलाकर कुल 3962 अंश निर्धारण की कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक तहसील स्तर पर सुव्यवस्थित कार्ययोजना तैयार कर क्षेत्रीय लेखपालों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाएं तथा नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अंश निर्धारण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य में ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.