जहानाबाद, मार्च 2 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में होली पर को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। सभी लोग होलिका दहन की तैयारी में जुटे हुए हैं। सुबह से ही लोग अरंडी के पौधे के इकट्ठा करने में लगे थे। सबसे अधिक उत्साह बच्चों में देखा जा रहा है। गांव की गलियों में बच्चे उत्साह से एक दूसरे को रंग लगा रहे हैं। गांव में बड़ी संख्या में लोग चारों से गांव पहुंचे हैं इस गांव गुलजार हो गया है। बहुत से ऐसे लोग हैं जो साल भर के बाद गांव लौटे हैं और एक दूसरे से मिल रहे हैं। लोगों से हाल-चाल पूछ रहे हैं और होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...