मऊ, मार्च 25 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की 40791 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार को हुआ। हालांकि 1003 परीक्षक गैर हाजिर रहें, जबकि 1191 परीक्षकों ने समय से केंद्र पर उपस्थित होकर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू किया। वहीं डीआईओएस गौतम प्रसाद ने चारों केंद्रों का औचक निरीक्षण कर उपनियंत्रक एवं परीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिले के चार केंद्रों पर यूपी बोर्ड की लगभग 4.23 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। बुधवार को 40791 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। मूल्यांकन के पूर्व डीएवी केन्द्र पर प्रधानाचार्य देव भाष्कर तिवारी ने बैठक करते हुए परीक्षकों के साथ गहन मंत्रणा किया। जिले में डीएवी इंटर कालेज और तालीमुद्दीन इंटर कालेज को इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन एवं ...