गिरडीह, मार्च 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। होली के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे है। वैसे-वैसे चारों ओर होली की खुमारी देखने को मिल रही है। 04 मार्च को होली मनाई जाएगी। इसे लेकर लोग अभी से मस्ती में डूब गए हैं। बाजार में रंग-गुलाल उड़ रहे हैं। जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को स्कूली बच्चों में होली की खुमारी छायी रही। छात्र-छात्राओं ने स्कूल में खूब गुलाल उड़ाए। वहीं शहर में कई संगठनों के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया। शुक्रवार देर शाम को श्याम पथ गिरिडीह स्थित श्याम मंदिर में सतरंगी फाल्गुन महोत्सव पर बाहर से आये कलाकारों ने फागन मेलो आयो, चलो गिरिडीह धाम से जैसे गीतों पर भक्तों को खूब झूमाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...