चारे के खेत में मिले बाघ के पदचिह्न , किसान भयभीत
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- भीखमपुर। दक्षिण खीरी वन प्रभाग क्षेत्र के आंवला जंगल से सटे गांव विशोखर के दक्षिण खेतों पर चारा काटते समय बाघ के पदचिह्न मिले। भयभीत किसान ने खेतों तरफ जा रहे किसानों को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग आंवला की टीम ने पगचिह्न की जांच कर बाघ की मौजूदगी की पुष्टि की है। आंवल जंगल से सटे गांव विशोखर के दक्षिण कस्बा भीखमपुर निवासी आशीष मिश्रा व रवि दीक्षित सुबह अपने पशुओं के लिए हरा चारा लेने जा रहे थे। कस्ता भीखमपुर मार्ग के किनारे से निकले चक मार्ग से खेत में बाघ के पगचिह्न देखकर किसानों ने ग्रामीणों को सूचना दी। वहीं सुबह नगरा गांव के पूर्व अवनीश त्रिवेदी व अखिलेश त्रिवेदी के गन्ने के खेतों में बाघ के पदचिह्न मिलने से हड़कंप मच गया। बाघ की मौजूदगी के चलते पालतू पशुओं के लिए चारा लेने जा रहे ग्रामीण वापस घर चले ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.