चारू हादसा : 30 घंटे बाद भी नहीं मिला मासूम चारु का सुराग, काली नदी तक फैला रेस्क्यू का दायरा
बुलंदशहर, जुलाई 29 -- नगर क्षेत्र में भूतेश्वर मंदिर के पास दिल दहला देने वाले हादसे में उफनते नाले में बही 11 वर्षीय मासूम छात्रा चारु कश्यप का करीब 30 घंटे का लंबा समय बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। मंगलवार देर रात तक प्रशासनिक अमला, फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस की टीमें तलाशी अभियान में जुटी रहीं, लेकिन मासूम का पता न चलने से परिजनों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। समय बीतने के साथ ही पूरे इलाके में गम और गहरी निराशा का माहौल है। छात्रा की तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी और नगर पालिका की टीमों द्वारा नाले से लेकर काली नदी का कोना-कोना खंगाला जा रहा है। गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर को स्कूल से लौटने के दौरान तेज बारिश से बचने के लिए 11वर्षीय चारू कश्यप पुत्री रिंकू कश्यप एक दुकान पर खड़ी हो गई थी। अचानक पैर फिसलने से छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.