चारू मजूमदार के शहादत दिवस पर संघर्ष तेज करने का संकल्प
धनबाद, जुलाई 29 -- धनबाद। भाकपा माले धनबाद जिला कमेटी की ओर से टेंपल रोड स्थित जिला कार्यालय में मंगलवार को चारू मजूमदार का 54वां शहादत दिवस मनाया गया। इसके बाद विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके क्रांतिकारी जीवन, संघर्ष और विचारों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। पार्टी के जिला सचिव बिंदा पासवान ने कहा कि चारू मजूमदार ने किसानों, मजदूरों और शोषित वर्गों को संगठित कर व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्ष किया। उन्होंने लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राज्य कमेटी सदस्य आनंदमयी पाल, सुभाष चटर्जी, विजय पासवान, राणा चट्टराज, कल्याण घोषाल, जगजीत बनर्जी, विश्वजीत राय, रामलाल दा, औरंगजेब खान, उमेश पासवान आदि थे। यह भी पढ़ें- भाकपा माले के संस्थापक चारू मजूमदार का 54वां शहादत दिवस मनाया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.