चारू मजूमदार के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि
आरा, जुलाई 28 -- जगदीशपुर, निज संवाददाता जगदीशपुर प्रखंड के ग्राम विमवा में सोमवार को चारू मजूमदार का 54वां शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर दिवंगत किशुन यादव को भी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत झंडोत्तोलन से हुई। इसके बाद ब्रांच कमेटी और समर्थकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के केंद्रीय समिति (सीसी) के अभियान का पाठ किया गया और देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में कॉमरेड इंदु सिंह, कमलेश सिंह, अरुण सिंह, अरुण राम, शंभू जी, गोपाल शर्मा, सुरेंद्र जी, ज्ञानती देवी, दुर्गावती देवी और पंपतो देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- चारू मजूमदार का मनाया गया 54वां शहादत दिवस ------- यह भी पढ़ें- भाकपा-माले ने मनाया चारू मजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.