रुद्रपुर, सितम्बर 11 -- खटीमा। खाद्य संरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को खटीमा में खाद्य पदार्थों की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पांच खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। वहीं, गंदगी और अन्य खामियां मिलने पर दो प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या ने खटीमा में छह खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पनीर, जीरा, मिल्क शेक, दाल और मखाने के पांच सैंपल लिए गए। चारूबेटा में निरीक्षण के दौरान दो प्रतिष्ठानों में गंदगी और अन्य खामियां मिलने पर उन्हें नोटिस दिए गए। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- खाद्य सामग्री के दो नमूने जांच के लिए भेजे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...