चारा संकट के बीच पशुपालकों को मिला भूसा और पशुआहार
मऊ, अगस्त 25 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन तहसील क्षेत्र अंतर्गत मऊ-गोरखपुर सीमा से सटे सरफोरा गांव में मंगलवार को चारे की समस्या से जूझ रहे पशुपालकों को राहत मिली। गोरखपुर जिले के गोनघट देवरा गांव के कुछ परिवार वर्तमान में सरफोरा गांव में रह रहे हैं। इन पशुपालकों के पशुओं के लिए भूसा और पशुआहार का वितरण किया गया। बड़हलगंज के पशुधन प्रसार अधिकारी कामेश्वर सिंह के नेतृत्व में आयोजित पशु आहार वितरण कार्यक्रम में प्रति पशु पांच किलोग्राम की मात्रा में भूसा और पशुआहार दिया गया। चारे की कमी के कारण पशुओं को परेशानी न हो, इसे देखते हुए विभाग की ओर से यह व्यवस्था की गई। चारा मिलने से पशुपालकों ने राहत महसूस की। वितरण के दौरान विजय यादव, बब्बन यादव, वीरेंद्र राम, प्रीतम, गंगाराम और रामानंद समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। पशुधन विभाग के अधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.