मेरठ, जुलाई 1 -- सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी 18 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। कस्बा करनावल निवासी राजवीर ने बताया कि उसका 18 वर्षीय पुत्र विशाल सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे खेत से चारा लेने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारी, गांव और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। इसे लेकर परिजनों ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। युवक की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है और आसपास के...