चारा लेने गये किसान पर तेंदुए का हमला, घायल
लखीमपुरखीरी, जुलाई 23 -- दुधवा बफर जोन मझगई वन रेंज के बेला कला निवासी श्री केशन पुत्र बाबूराम गुरुवार दोपहर को जंगल किनारे लोहारा वीरान के पास खेत में चारा काट रहा था। चारा काटकर वह खेत की मेड़ के पास बैठा ही था कि अचानक गन्ने के खेत में बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। किसान हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए से भिड़ गया। किसी तरह अपने आप को तेंदुए से छुड़ा पाया। इसके बाद तेंदुआ पास के खेतों में वापस चला गया। तेंदुए के हमले से किसान श्रीकेशन घायल हो गया और किसी तरह सहस दिखाते हुए वहां से कुछ दूर पर आया और ग्रामीणों को बतायाद। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को एम्बुलेंस की मदद से पलिया सीएचसी पहुंचाया गया, जहां घायल श्री केशन का का इलाज चल रहा है। वहीं मझगई वन रेंजर अंकित कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। ग्रामीणों से सावधान और सतर्क रहने को कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.